केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया को मातृ शोक
केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की मां परवाी देवी का निधन वीरवार की रात करीब नौ बजे हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 05:55 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 05:55 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला : केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी (95) का वीरवार रात करीब नौ बजे निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। पंचकूला में उपचार के बाद लाडवा स्थित पैतृक घर पर ही इलाज चल रहा था। उनके अंतिम क्षणों में मंत्री रतनलाल कटारिया उनके पास थे। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें