Move to Jagran APP

2018 में भी शहर विधानसभा क्षेत्र में आरम्भ होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट : विधायक असीम गोयल

जागरण संवाददाता, अंबाला : विधायक असीम गोयल ने कहा कि विकास की दृष्टि से वर्ष 2017 शहर विधा

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Dec 2017 02:12 AM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 02:12 AM (IST)
2018 में भी शहर विधानसभा क्षेत्र में आरम्भ होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट : विधायक असीम गोयल
2018 में भी शहर विधानसभा क्षेत्र में आरम्भ होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट : विधायक असीम गोयल

जागरण संवाददाता, अंबाला : विधायक असीम गोयल ने कहा कि विकास की दृष्टि से वर्ष 2017 शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। वर्ष 2018 में भी विकास की कई बड़ी परियोजनाएं आरंभ होंगी। नगर निगम अंबाला क्षेत्र में 84 करोड़ की लागत से 92 किलोमीटर लंबी सड़कों, नालियों, 32 पार्को का निर्माण किया गया है। 1055 स्ट्रीट लाइटें, 25 हाईमास्क लाइटें व 121 विभिन्न लाइटों तथा शेष पार्को का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किए गये 96.34 करोड़ की विकास परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं, जिनमें 12 करोड़ रुपये की लागत से नौरंगराय तालाब व वामन भगवान मंदिर, 8 करोड़ की लागत से महावीर पार्क, 9 करोड़ की लागत से बाल भवन का सौंदर्यकरण इत्यादि कार्य शामिल हैं। वर्ष 2018 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल शहर को 200 से 300 बेड किया जाएगा। 7 करोड़ की लागत से चौडमस्तपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और 3.75 करोड़ की लागत से नन्यौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण प्रगति पर है। शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के पांचों सेक्टरों में 5.25 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जा चुका है और 6 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.