मंथन परिवार ने शमशान भूमि में लगाए देसी पौधे
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जैन कॉलेज मार्ग पर स्थित शमशान घाट में मंथन सामाजिक चेतना स
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जैन कॉलेज मार्ग पर स्थित शमशान घाट में मंथन सामाजिक चेतना संगठन की ओर से रविवार पौधरोपण किया गया। संस्था के चमन अग्रवाल ने बताया कि मंथन परिवार द्वारा मानसून के दिनों में नगर के विभिन्न स्थानों पर देसी वृक्ष बढ़ाने के लिए पौधरोपण किया। वर्तमान समय में तेजी से काटे जा रहे पेड़ों की कमी को उससे दोगुनी गति से वृक्ष लगा कर ही पूरा किया जा सकता है। लगाए गए पौधों में से भी केवल 5 से 10 प्रतिशत पौधे ही पूर्ण रूप से विकसित हो पाते हैं। मंथन परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस बात पर पूरा ध्यान दिया जाएगा कि लगाए गए पौधे पेड़ के रूप में विकसित हो। अन्यथा यह अभियान अधूरा ही रहेगा। इस अवसर पर शीशम, त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम), अशोक, गुलमोहर, पिलखन, ढाक, जामुन, आम इत्यादि को लगाया गया।
चमन अग्रवाल ने कहा कि जनता से अपील की जा रही है कि वे वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधों को निरोपित करें, इस अभियान में मंथन परिवार हर प्रकार के देसी पौधे उपलब्ध करवाने के साथ साथ उनको लगवाने में भी हर प्रकार की सहायता करने को तत्पर तथा प्रतिबद्ध है। धरती के बढ़ते तापमान को कम करने, ओजोन परत की रक्षा हेतू तथा जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक पेड़ों को लगा कर विकसित होने का माहौल प्रदान किया जाए। अंबाला का नाम ही आम के पेड़ों से जुड़ा है, आज अपनी हरियाली को खोकर कंक्रीट का जंगल बन चुका है। पिछले दिनों में ही सड़क के चौड़ीकरण के लिए सैकड़ों पेड़ बलि चढ़ गए। मौके पर प्रेम अग्रवाल, प्रकाश चन्द गुप्त, रविन्द्र ¨सह, आशीष शर्मा ईशु, अमित गुप्ता, कपिल अग्रवाल, मनोज कान्त और अभिनव गुप्त उपस्थित थे।