विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म बदलकर बनवाए फर्जी दस्तावेज, सेना में भर्ती के बाद हुआ खुलासा

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 07:41 PM (IST)

धर्म बदलकर सेना में भर्ती होने वाले एक जवान सहित फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म बदलकर बनवाए फर्जी दस्तावेज, सेना में भर्ती के बाद हुआ खुलासा
धर्म बदलकर बनवाए फर्जी दस्तावेज, सेना में भर्ती के बाद हुआ खुलासा

जेएनएन, अंबाला। धर्म बदलकर सेना में भर्ती होने वाले एक जवान सहित फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव खालसा निवासी अंग्रेज और मल्लौर निवासी गुरध्यान सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से अदालत ने अंग्रेज को जेल भेज दिया, जबकि गुरध्यान को एक दिन की रिमांड पर भेजा।

पुलिस रिमांड में गुरध्यान ने बताया कि सतीश का फर्जी धर्म बदलने का प्रमाणपत्र भी उसी ने तैयार किया था। गौरतलब है कि 21 से 27 सितंबर को मुलाना यूनिवर्सिटी के खेल ग्राउंड में सेना की विभिन्न पदों के लिए भर्ती हुई थी। उस भर्ती में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और चंडीगढ़ से 33 हजार 339 युवक हिस्सा लेने पहुंचे थे। इनमें से केवल 600 युवक ही शारीरिक परीक्षण पास कर पाए थे।

यह भी पढ़ें : जेल में ही कैदी बनें इंजीनियर, सॉफ्टवेयर बनाकर बचाया करोड़ों का खर्च

परीक्षण पास होने के बाद सेना भर्ती बोर्ड की ओर से शारीरिक परिक्षण में पास आवेदकों का वेरिफिकेशन किया गया। इसमें जिला प्रशासन ने उनके सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज दस्तावेजों के आधार पर जानकारी मांगी। जिसमें करीब 24 उम्मीदवारों के दस्तावेज फर्जी थे।गिरफ्तार किए गए अंग्रेज ने पुलिस को बताया कि वह बाजीगर जाति से संबंध रखता है और उसने मल्लौर निवासी गुरध्यान से अपने नाम का सिख धर्म का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाया था। इसके बाद पुलिस ने गुरध्यान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अन्य का भी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की बात कबूली। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अन्य को गिरफ्तार करने के लिए कुरुक्षेत्र और कैथल में भी छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिले।

सदर थाने में करीब 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज है जिसमें से कार्रवाई करते हुए अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     -बलवंत राय, चौकी इंचार्ज व जांच अधिकारी, बीसी बाजार।

यह भी पढ़ें : भीषण हादसे में ट्रक से टकराई कार, मौके पर ही महिला की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।