अंबाला में जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
अंबाला के मोहड़ा के पास जीटी रोड पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत ...और पढ़ें
-1794248039383_m.webp)
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
अंबाला जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।
मोहड़ा गांव के पास हुआ हादसा, व्यक्ति की शिनाख्त नहीं।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना पड़ाव क्षेत्र के मोहड़ा के पास जीटी रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मोहड़ा गांव के विक्रम ने बताया कि शनिवार रात को करीब 11 बजे वह अपने खेत से घर जा रहे थे। जैसे ही वह चैतन्य टैक्नो स्कूल के सामने पहुंचे तो सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। व्यक्ति के मुंह, दोनों टांगों और हाथों में चोट लगी थी।
आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी है। पुलिस ने तुरंत ही घायल को नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।