अंबाला में फेसबुक पर गलत कमेंट करने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर डंडे से हमला कर किया घायल
फेसबुक पर गलत टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में शहजादपुर के पतरेहड़ी गांव में एक युवक पर डंडे से हमला ...और पढ़ें

फेसबुक कमेंट विवाद में युवक पर डंडे से हमला।
HighLights
फेसबुक पर गलत कमेंट को लेकर हुआ विवाद।
युवक संदीप कुमार पर डंडे से किया गया हमला।
पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर। गांव पतरेहड़ी में फेसबुक पर गलत कमेंट करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पतरेहड़ी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह फेसबुक पर राहुल नाम के युवक द्वारा उसकी पोस्ट पर गलत कमेंट किया गया था।
इस संबंध में उसने राहुल को फोन कर गलत कमेंट न करने की बात कही तो आरोपित ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर खेतों की तरफ जा रहा था।
जब वह गांव के जलघर के पास पहुंचा तो आरोपित राहुल अपने घर से लकड़ी का डंडा लेकर आया और उसे रास्ते में रोककर हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर पर चोटें आईं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपित के चंगुल से छुड़वाया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जाते समय भी आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर गया। मामले की सूचना मिलने पर संदीप ने 11 नवंबर को थाना शहजादपुर में शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट पेश की। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत के तथ्य सही पाए जाने पर थाना शहजादपुर में आरोपित राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।