भारतीय रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 मंडलों को मिले नए डीआरएम
भारतीय रेलवे में 27 नवंबर 2026 को 37 रेल मंडलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए डीआरएम नियुक्त किए गए हैं।

रेलवे की 27 नवंबर की पोस्टिंग सूची में देशभर के प्रमुख मंडल शामिल।
HighLights
भारतीय रेलवे में 37 मंडलों में नए डीआरएम नियुक्त
अंबाला मंडल की कमान मनीषा चटर्जी को मिली
नए अधिकारी संभालेंगे प्रशासनिक और परिचालन जिम्मेदारियां
दीपक बहल, अंबाला। भारतीय रेलवे में मंडल स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 27 नवंबर 2026 को जारी डीआरएम की नई पोस्टिंग सूची में देशभर के 37 रेल मंडलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की कमान मनीषा चटर्जी को दी गई है।
उनके अलावा दिल्ली मंडल में संजय सिंह, जम्मू में अक्षय कुमार मरांदु और लखनऊ मंडल में अमनदीप कपूर को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। नई सूची में पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे सहित विभिन्न जोनों के मंडल शामिल हैं।
इन 37 मंडलों में हुई नियुक्तियां
डीडीयू मंडल में सुबिन कुमार, जयपुर में नरेंद्र कुमार लोहिया, मुंबई सीएसएमटी में दीपक नारायण काटे, जम्मू में अक्षय कुमार मरांदु, अंबाला में मनीषा चटर्जी, हुबली में समीर शंकर, प्रयागराज में नितिन बंसल, संबलपुर में डॉ. अमित कुमार जैन, रायपुर में पृथुल कुमार, लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) में शिखा श्रीवास्तव, सियालदह में मनोज कुमार गंगेया, अजमेर में वीना कुमारी वर्मा, रतलाम में यशवंत कुमार चौधरी, मालदा टाउन में अर्चना मित्तल, विशाखापत्तनम में अमित श्रीवास्तव, मुंबई सेंट्रल में सुधीर कुमार सरवरिया, जबलपुर में गुनिंदर सिंह नरंग, नागपुर (मध्य रेलवे) में इंद्रजीत दिहाना और धनबाद में नीरज श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह लुमडिंग मंडल में प्रशांत कुमार, लखनऊ (उत्तर रेलवे) में अमनदीप कपूर, दिल्ली में संजय सिंह, चक्रधरपुर में नीरज के. वर्मा, बेंगलुरु में नवीन कुमार अग्रवाल, इज्जतनगर में दिलीप कुमार श्रीवास्तव, गुंटकल में सत्येंद्र के. शुक्ला, सोलापुर में भारद्वाज चौधरी, कोटा में पवन प्रिया राजू, गुंटूर में योगेंद्र बघेल, तिनसुकिया में शरद शर्मा, नागपुर (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) में अमिता शुक्ला, मैसूर में अभिजीत कुमार सिन्हा, रायगढ़ा में भास्कर चोरड़िया, वडोदरा में राजेश तिवारी, सेलम में देवेंद्र कुमार चौधरी, नांदेड़ में मनीष चंद्र और पुणे में हर्षा दास को नया डीआरएम नियुक्त किया गया है।
डीआरएम किसी भी रेल मंडल में रेलवे प्रशासन का प्रमुख होता है। ऐसे में नई नियुक्तियों के बाद संबंधित मंडलों में प्रशासनिक व्यवस्था और परिचालन संबंधी जिम्मेदारियों का संचालन नए अधिकारियों के नेतृत्व में होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।