Move to Jagran APP

मुंबई से जहाज में सवार होकर अंबाला पहुंचे दयाल बाग के राजा

फोटेा 63 मुंबई से लाये दयाल बाग के राजा छावनी के दयालबाग स्थित पंडाल में बिराजे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 08:39 AM (IST)
मुंबई से जहाज में सवार होकर अंबाला पहुंचे दयाल बाग के राजा
मुंबई से जहाज में सवार होकर अंबाला पहुंचे दयाल बाग के राजा

जागरण संवाददाता, अंबाला: दयाल बाग में मनाया जाने वाला गणपति महोत्सव इस बार भी भक्तों में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सातवें गणपति महोत्सव पर भी गणपति बप्पा को महाराष्ट्र के मुंबई से जहाज में सवार कर चंडीगढ़ लाया गया। जीरकपुर में विश्राम करवाने के बाद उनकी प्रतिभा को अंबाला पहुंचाया गया। भक्त भजनों पर झूमते-नाचते हुए पंडाल तक पहुंचे। बाजारों में जगह-जगह दयाल बाग के राजा का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

पूर्ण आस्था के साथ पंडित राम यश शास्त्री जी ने विराजमान करवाया। सेवादार हेमंत ने बताया कि रोजाना सुबह 7 बजे व शाम 7:30 बजे भव्य आरती का आयोजन होगा। घर बप्पा को क्षेत्र निवासियों की सुख समृद्धि निरोग हेतु प्रार्थना की जाएगी। गणपति मित्र मंडल के सदस्य द्वारा दो सप्ताह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। गणपति बप्पा का विसर्जन 12 सितंबर को यमुनानगर में किया जाएगा। इस मौके पर अमन आनंद, जितेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, हेमंत अरोड़ा, रोहित, आर्यन, अभी, अमर यादव, सरवजीत सिंह, मयंक गोयल, हैरी, लवदीप, ध्रुव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.