कृति लकी लेडी और रेनू बनी करवा क्वीन
भारत विकास परिषद नगर शाखा ने करवाचौथ धूमधाम से मनाया। महिला एवं बाल विकास संयोजिका डॉक्टर अंजली भारती ने सभी को तिलक एवं दीप से स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 07:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: भारत विकास परिषद नगर शाखा ने करवाचौथ धूमधाम से मनाया। महिला एवं बाल विकास संयोजिका डॉक्टर अंजली भारती ने सभी को तिलक एवं दीप से स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गेम्स एवं दांडियां से मनोरंजन किया गया। कृति गोयल लकी लेडी एवं रेनू वालिया को करवा क्वीन का खिताब मिला। रीना कौशिक, अलका अग्रवाल, आशा आहलूवालिया, सविता गुप्ता, जसविदर वालिया, संजू मित्तल, सुलक्षणा अग्रवाल, शिवानी बंसल, साक्षी अग्रवाल, मोहिनी भाटिया, वीणा ओबरॉय आदि लगभग 30 महिलाओं ने इस पर्व में हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें