जैन उपाश्रय व मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जैन समाज के पर्युषण पर्व के चलते जैन उपाश्रय और जैन मंदिर में
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर :
जैन समाज के पर्युषण पर्व के चलते जैन उपाश्रय और जैन मंदिर में समाज के लोगों का तांता लगा हुआ है। जैन श्रद्धालुओं के लिए यह पर्व खास महत्व रखते हैं। समाज में तपस्या, भक्ति एवं क्षमा याचना के जैन महापर्व के आठों दिन पूजा अर्चना और प्रवचनों का दौर चलने वाला है। पर्व के लिए जैन मंदिर, उपाश्रय को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। मंदिर में भगवान की मूर्तियों का हार-श्रृंगार किया गया है।
स्थानकवासी जैन समाज जैन उपाश्रय में और मूर्ति पूजक जैन समाज मंदिर में धार्मिक कार्य में जुटे हैं। रविवार को तीसरे दिन जैन मंदिर में मूलनायक श्री सुपार्श्वनाथ की पूजा सेवा की गई। नन्हें बच्चे भी तप वस्त्रों में मंदिर पहुंचकर पूजा कर रहे हैं। श्रावक एवं श्राविकाएं मंदि में चैत्यावंदन करने बड़ी संख्या मं पहुंचे। सुबह छह बजे नवकार महामंत्र के जाप के साथ कार्यक्रमों का आरंभ किया गया। इसके पश्चात साध्वी महाराज के मुखार¨वद से अष्टान्हिका प्रवचन सुनाए गए। दोपहर को पार्श्वनाथ कल्याण्क पूजा का आयोजन किया गया। तीसरे दिन अष्टहानिका प्रवचनों के पश्चात दोपहर को श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में अंतराय कर्म की पूजा की गई।
---------------
मेरा छोटा सा संसार प्रभु आजाओ इक बार..
मंदिर में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें जैन श्रद्धालुओं द्वारा चलो सब मिल सिद्धगिरी चलिए जहां आदिनाथ भगवान हैं, तर जाएगी वहां तेरी आत्मा इस तीर्थ की महिमा महान है। ये पावन भूमि यहां बार बार आना आदिनाथ के चरणों में आकर के झुक जाना है। मेरा छोटा सा संसार प्रभु आजाओ इक बार प्रभु आजाओ प्रभु आजाओ। आगये प्रभु जी तेरे नाम दे पुजारी नाम दे पुजारी सानू दे दर्शन इक वारी। तेनु न बिसरा सारे जग नू बिसारा तन, मन, धन सारा तेरे उतो वारां एनी कु शक्ति मैनूं दई परमात्मा जेड़ा वेला आवे ओनु हस्स के गुजारा आदि भजनों के द्वारा प्रभु भक्ति की गई।