विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौंवी क्लास की छात्रा ने रची अपने अपहरण की कहानी, चंद घंटों में ट्रेस किया

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 06:39 PM (IST)

महेश नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्रा ने अपने ही अपहरण की साजिश रच दी। हालांकि यह घटनाक्रम ...और पढ़ें

नौंवी क्लास की छात्रा ने रची अपने अपहरण की कहानी, चंद घंटों में ट्रेस किया
नौंवी क्लास की छात्रा ने रची अपने अपहरण की कहानी, चंद घंटों में ट्रेस किया

जागरण संवाददाता, अंबाला : महेश नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्रा ने अपने ही अपहरण की साजिश रच दी। हालांकि यह घटनाक्रम कुछ ही घंटों में साफ हो गया, जबकि लड़की को थाना पुलिस व सीआइए टू की टीमों ने ढूंढ निकाला। मामूली सी बात पर छात्रा ने यह सारा ड्रामा रचा। चार घंटे तक पुलिस की सांसें अटकी रहीं। मामला साफ होने के बाद लड़की को उसके स्वजनों के साथ घर भेज दिया गया।

हुआ यूं कि महेश नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की केंद्रीय विद्यालय में नौंवी की छात्रा है। बीते दिनों स्कूल से वह अपनी सहेली की एक्टिवा पर अपने घर आई। इस पर स्वजनों ने उसे डांट दिया कि स्कूल आना जाना है तो परिवार के किसी न किसी सदस्य के साथ ही आए। किसी अन्य के साथ न तो स्कूल जाना है और न ही स्कूल से आना है। इसी पर यह छात्रा नाराज हो गई। वह मंगलवार को सुबह अपने स्कूल जाने के लिए तैयार हुई और मोबाइल लेकर अकेले ही चली गई। कुछ देर के बाद उसने अपने घर काल करके बताया कि कार सवारों ने उसका किडनैप कर लिया है। स्वजनों के हाथ पांव फूल गए और वे सीधे महेश नगर थाना में पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई। इसी पर पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए छात्रा की तलाश शुरू कर दी। महेश नगर थाना व सीआइए टू छात्रा के घर के आसपास लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही रास्तों में लगे सीसीटीवी भी खंगाले। इसके साथ ही छात्रा का मोबाइल नंबर भी ट्रेसिग पर लगा दिया गया। उसकी लोकेशन पता लगने के बाद टीमों ने इस छात्रा को रामगढ़ माजरा गांव के पास से बरामद कर लिया। इसके बाद छात्रा के स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे सभी थाना में पहुंच गए। यहां पर पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए छात्रा को उसके स्वजनों के साथ भेज दिया। सीआइए टू के निरीक्षक वीरेंद्र वालिया ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से गई थी, जबकि अपहरण की बात झूठी निकली। एक छात्र ने भी रची थी अपने अपहरण की साजिश

महेश नगर थाना क्षेत्र में ही एक छात्र ने भी कुछ महीने पहले अपने अपहरण की साजिश रची थी। वह अपने घर से मुंबई में हीरो बनने के लिए निकला था, जबकि घर से नकदी भी ले गया था। उसने भी अपने स्वजनों को किडनैपिग के मैसेज किए थे, जिसके बाद महेश नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। बाद में पुलिस टीम ने छात्र को मोहाली एयरपोर्ट के वेटिग एरिया से बरामद कर लिया था।