बाढ़ नियंत्रण कार्यो का निरीक्षण, 3 करोड़ होंगे खर्च
बुधवार को सिचाई विभाग द्वारा किए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यो का निरीक्षण एसडीएम अदिति द्वारा किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 12:46 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 08:11 AM (IST)
संस, नारायणगढ़ : बुधवार को सिचाई विभाग द्वारा किए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यो का निरीक्षण एसडीएम अदिति द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के एसडीओ सुधीर मोहन भी मौजूद रहे। नारायणगढ़ क्षेत्र में सिचाई विभाग द्वारा 9 कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनकी कुल लागत लगभग 3 करोड़ है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अदिति ने गांव अम्बली, डेहर, सादिकपुर तथा नगौली का दौरा किया। उन्होंने सिचाई विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें