छात्राओं को बैड और गुड टच की दी जानकारी
राजकीय महिला महाविद्यालय बड़ागढ़ (शहजादपुर )में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य सतपाल गिरोत्रा के निर्देशन में व्याख्यान का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर
राजकीय महिला महाविद्यालय बड़ागढ़ (शहजादपुर )में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य सतपाल गिरोत्रा के निर्देशन में व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर (यमुनानगर) के अंग्रेजी विभाग से एसोसिएट प्रो. डॉक्टर संजीव गांधी ने महिला अधिकारों के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित कानूनों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी की मदद से मीडिया द्वारा चित्रित महिलाओं के स्वरूप पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महिलाओं को फिल्मों, टीवी सीरियल तथा मार्केटिग विज्ञापनों में एक प्रोडक्ट की तरह परोसा जा रहा है। विद्यार्थियों ने अंत में अपने अनुभव सांझा किये और अपनी कुछ शंका रखी जिनका डॉ गांधी द्वारा समाधान किया गया। प्राचार्य एसपी गिरोत्रा ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ कश्मीर सिंह, प्रो पूनम, मोनिका, डॉ निर्मल सिंह, प्रो योगिता, विशाल, यशपाल, संजीव आदि उपस्थित रहे।