विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सदन की बैठक के लिए पार्षदों ने तैयारी पूरी की, पार्षद बोले अधिकारी भी तैयारी करके आएं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 07:14 PM (IST)

पंचायत भवन में 17 नवंबर को निगम सदन की बैठक के लिए पार्षदों ने अपनी तैयारी पूरा कर ली है। ...और पढ़ें

सदन की बैठक के लिए पार्षदों ने तैयारी पूरी की, पार्षद बोले अधिकारी भी तैयारी करके आएं
सदन की बैठक के लिए पार्षदों ने तैयारी पूरी की, पार्षद बोले अधिकारी भी तैयारी करके आएं

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पंचायत भवन में 17 नवंबर को निगम सदन की बैठक के लिए पार्षदों ने अपनी तैयारी पूरा कर ली है। इस पर पार्षदों का कहना है कि बैठक में अधिकारी भी पूरी तैयारी से आएं। बैठक में निगम में भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उजागर किए जाएंगे। मौके पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। इस पर सदन में हंगामे के आसार हैं। नगर निगम सदन की बैठक 17 में पंचायत भवन में मेयर शक्ति रानी की अध्यक्षता में होगी। इसके लिए पार्षदों को पत्र भेज भेज दिए गए हैं। हालांकि अभी तक पिछली बैठक का कोई काम नहीं किया गया है। बैठक में पहले पुराने मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि पिछली बैठक स्थगित हो गई थी। इसलिए इस बैठक में पुराने एजेंडे की कार्यवाही पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्षदों का कहना है कि निगम के एजेंडे में शहर के विकास का कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए शहर के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि पंचायत भवन में 17 नवंबर को सदन की बैठक होगी। इसके लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्षदों को एजेंडे भेजने का काम भी पूरा कर लिया है। फोटो संख्या 17

वार्ड में शालीमार कालोनी, अशोक विहार, शिवालिक कालोनी आदि के लोग नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए परेशान हैं। वहीं मार्गपुर रोड पर पेयजल लाइन नहीं होने से लोगों के घरों में पानी का संकट बना है। यहां पर नई पेयजल लाइन बिछाने का काम कराया जाना है। इस मुद्दे को सदन की बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

जसबीर सिंह, पार्षद, वार्ड-एक। फोटो संख्या 16

बारिश होने पर कपड़ा मार्केट व नदी मोहल्ला में में पानी निकासी नहीं होने से सड़कों पर जलभराव होता है। इस वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसलिए वार्ड में पानी निकासी के लिए मास्टर प्लान का मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। साथ ही वार्डो में एलईडी और सोडियम लाइटें बंद होने से लोग परेशान हैं। इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा।

मिथुन वर्मा, पार्षद। फोटो संख्या 15

निगम के एजेंडे में विकास का कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बैठक में शहर के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम किया जाएगा। साथ ही निगम के भ्रष्टाचार को मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। इसके लिए निगम अधिकारी पूरी तैयारी से आए। सदन में अधिकारियों से जवाब-तलब किए जाएंगे।

विजय चौधरी, पार्षद।