विवादों में प्रधान व सचिव की कार्यप्रणाली, इंटक ने बर्खास्त की इकाई
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : इंटक यूनियन के प्रधान व सचिव पर जीएम के इशारे पर काम कर
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : इंटक यूनियन के प्रधान व सचिव पर जीएम के इशारे पर काम करने व चालकों व परिचालकों को उत्पीड़ित करने के आरोपों के बीच मंगलवार को स्थानीय ईकाई बर्खास्त कर दी गई। इंटक में अशोक कुमार के बजाय अब बिजेंद्र जांगड़ा प्रधान होंगे व महावीर शर्मा सचिव का कामकाज देखेंगे। रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के धरने में शामिल इंटक के प्रदेश महासचिव महावीर, मलिक राज्य उपप्रधान रितु प्रण, यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव रामकरण हुड्डा, इंटक के राज्य कैशियर जगतार सोढ़ी ने यूनियन के धरने का समर्थन कर संयुक्त आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। इंटक से संबंधित यूनियन के राज्य उपप्रधान रितु प्रण व महासचिव मालिक ने बताया कि इंटक यूनियन से
सम्बंधित अंबाला डिपो प्रधान अशोक लगातार महाप्रबंधक के दिशा निर्देश पर अंबाला के चालक परिचालक का शोषण कर रहा है। रामकरण हुड्डा ने बताया कि अशोक कुमार अंबाला डिपो कार्यशाखा इंचार्ज भी हैं जबकि यूनियन का संविधान है कि यूनियन का कोई भी पदाधिकारी डिपो में मुख्य पद पर कार्य नहीं कर सकता लेकिन अशोक कुमार ड्यूटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। जिससे यूनियन को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। नई कमेटी में रामकुमार को उपप्रधान व बिजेंद्र धनखड़ को कैशियर पद पर नियुक्त किया गया है।