शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की
कस्बा के वार्ड नंबर 10 में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को राष्ट्र जागरण मंच के संस्थापक अमरिन्द्र सिंह की देखरेख में आंखों एवं दांतों का मुफ्त चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बराड़ा: कस्बा के वार्ड नंबर 10 में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को राष्ट्र जागरण मंच के संस्थापक अमरिन्द्र सिंह की देखरेख में आंखों एवं दांतों का मुफ्त चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें वधवा नर्सिंग होम शाहबाद के डॉक्टरों साहिल वधवा, नेहा बजाज, डॉ.परमजीत सिंह आदि द्वारा सुबह 9 से 2 बजे तक 110 मरीजों की आंखों एवं दांतों की जांच की गई। मंच संस्थापक अमरिदर सिंह ने बताया की आंखें मानव के लिए बहुत आवश्यक अंग है, इसके बिना मनुष्य का जीवन नरक के सामान है। इसलिए आंखों की रोशनी से अधूरे लोगों की मदद करना हमारा फर्ज बनता है। डॉ.वधवा ने बताया कि कैंप के दौरान आंखों के 70 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 15 मरीजों को नजर वाले चश्में दिए गए हैं तथा 11 मरीजों को आपेरशन के लिए चुना गया, जिनका आपेरशन वधवा नर्सिंग होम शाहबाद अस्पताल में किया जाएगा। आपरेशन के बाद आवश्यकता अनुसार आंखों में लेंस भी डाले जाएंगे, जबकि दांतों का चेकअप डॉ.गगनदीप कौर व उनकी टीम ने किया। उन्होने दांतों की बीमारियों से संबंधित 67 मरीजों का चेकअप किया और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी बांटी।