विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में भैया दूज पर बहन के घर जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:04 AM (IST)

अंबाला के मुलाना में भैया दूज पर बहन के घर जा रहे एक परिवार की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर ...और पढ़ें

बाइक सवार परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो

बाइक सवार परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. भैया दूज पर परिवार जा रहा था बहन के घर।

  2. धीन बस अड्डे के पास ट्रैक्टर ने मारी टक्कर।

  3. हादसे में युवक की मौत, पत्नी-बेटा गंभीर घायल।

संवाद सहयोगी, मुलाना। भैया दूज पर बहन के घर टीका लगवाने जा रहे एक परिवार को धीन बस अड्डे के पास गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजीव कुमार निवासी धौड़ंग (यमुनानगर) ने बताया कि अमित कुमार उसका साला है। यमुनानगर के गांव बागं का माजरा करेहड़ा खुर्द निवासी अमित कुमार मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी रीना देवी और आठ वर्षीय बेटे प्रतीक के साथ अंबाला के घसीटपुर जा रहे थे।

जैसे ही वे धीन बस अड्डे से थोड़ा आगे दोसड़का की तरफ पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा से आ रहे लाल रंग के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

अमित के सिर, पैर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं, जबकि रीना देवी और मासूम प्रतीक के चेहरे व सिर पर चोटें लगीं। राहगीरों की मदद से तीनों को तुरंत एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। रीना देवी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है और वह उपचाराधीन हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।