वोट की ताकत को पहचानें मतदाता
लोकतंत्र में हर मतदाता को अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए।
लोकतंत्र में हर मतदाता को अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए। सिर्फ वोट डालना ही जरूरी नहीं है, यह भी जरूरी है कि हम सही प्रत्याशी को वोट दें। आज हर मतदाता जागरूक हो चुका है, लेकिन यह भी सच है कि कई बार मतदाता अपने घर से बाहर ही नहीं निकलता। यहीं हम चूक जाते हैं और फिर सरकार पर सवाल उठाते हैं। चुनाव एक ऐसा मौका है, जब हम अपने विवेक से अपने लिए सरकार को चुनते हैं। युवा हो या बुजुर्ग या फिर महिलाएं, सभी को इस यज्ञ में भाग लेना चाहिए। वोट डालने से पहले हमें यह भी तय कर लेना चाहिए कि आप किसे और क्यों वोट देना चाहते हैं। हमें अपना वोट किसी लालच में आकर नहीं देना चाहिए, क्योंकि यही लालच हमारे भविष्य को खराब भी कर सकता है। यहीं पर हमें सतर्क रहना चाहिए और सोच समझकर ही अपना वोट सही प्रत्याशी को देना चाहिए।
-रंजू प्रसाद, चीफ पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा