पेट्रोल पंप पर हाउस टैक्स बकाया होगी कार्रवाई
शहर में पेट्रोल पंपों के मालिकों ने दो से तीन बार नोटिस देने के बाद भी हाउस टैक्स जमा नहीं किया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:
शहर में पेट्रोल पंपों के मालिकों ने नगर निगम की ओर से दो से तीन बार नोटिस देने के बाद भी हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। पेट्रोल पंप मालिकों पर करोड़ों रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। अब नगर निगम पेट्रोल पंप मालिकों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से हाउस टैक्स वसूली की कार्रवाई शुरू होगी।
शहर में निगम की करीब एक लाख 56 हजार संपत्ति पर हाउस टैक्स लगा है। निगम हर साल संपत्ति से हाउस टैक्स वसूली करता है। इस पैसे से विकास कार्य कराए जाते हैं। नगर निगम को मार्च तक करीब 22 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा करना है, लेकिन अभी तक करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है। वहीं नगर निगम ने बड़े बकाएदारों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने अभी करीब आठ संपत्ति सील की है। शहर के करीब 36 निजी स्कूलों पर करीब 2 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स का बकाया है। हाल ही में निगम अधिकारियों ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक की थी। इसमें स्कूल संचालकों को एक सप्ताह में हाउस टैक्स जमा करने की हिदायत दी है। इसके बाद स्कूलों को पर भी सीलिग की जाएगी। अब नगर निगम की पेट्रोल पंपों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू होगी। पंप मालिकों को दो से तीन बार नोटिस जारी करने के बाद भी हाउस टैक्स जमा नहीं हुआ है। अब नगर निगम ने पेट्रोल पंपों पर सीलिग का मन बना लिया है। सोमवार से नगर निगम पेट्रोल पंप को सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायादारों ने नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया है। इसके लिए निगम ने हाउस टैक्स बकाएदारों पर सीलिग की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम