जगह-जगह फैली गंदगी में मुंह मार रहे पशु
अंबाला: छावनी के वार्ड 20 के अंतर्गत पड़ने वाले रंगिया मंडी क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी पसरी पड़ी है। जिस कारण स्थानीय लोगों को हर समय बदबू के साये में जीना पड़ रहा है। क्षेत्र में एक नहीं कई जगह गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं।
अंबाला: छावनी के वार्ड 20 के अंतर्गत पड़ने वाले रंगिया मंडी क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी पसरी पड़ी है। जिस कारण स्थानीय लोगों को हर समय बदबू के साये में जीना पड़ रहा है। क्षेत्र में एक नहीं कई जगह गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। जिसमें सुबह से लेकर शाम तक लावारिस पशु मुंह मारते दिखाई देते हैं। बरसात में तो आसपास के खाली प्लॉटों में लगे गंदगी के ढेर पानी के बहाव के साथ घरों व दुकानों में घुस जाते हैं। कई-कई दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र की सफाई नहीं होती न ही कोई नगर निगम सफाई कर्मचारी क्षेत्र में आते हैं। दूसरी तरफ रंगिया मंडी का मुख्य नाला गाद से अटा पड़ा है। महीनों गुजर गए पर इसकी साफ सफाई नहीं हुई है। अगर मानसून से पहले मुख्य नाले को साफ न किया गया तो इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा। नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि उन्हें नियमित तौर पर इलाके में जाकर दौरा करें ताकि उन्हें सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का पता चल सके। ऐसा कर हालातों में सुधार किया जा सकता है।
-शालू कुमार निवासी रंगिया मंडी