विज के सामने 250 लोगों ने रोया दुखड़ा, पुलिस अधिकारियों की भी शिकायतें आई
प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। पानीपत के जलमाना गांव की अनु देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, अंबाला : प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुन अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। पानीपत के जलमाना गांव की अनु देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
कुरुक्षेत्र के लोहार माजरा गांव की शिल्पी ने भी ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसका विवाह गांव उगाला में हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं हुई है। महमूदपुर गांव की सुरेश देवी ने बिजली की अधिक बिल की समस्या रखते हुए कहा कि उसके घर का बिल 45 हजार आ गया है, जोवह भरने में असमर्थ है। बिल ठीक कराया जाए। कैथल के कुछ होमगार्ड जवानों ने ड्यूटी पर दोबारा रखने का प्रार्थना पत्र गृहमंत्री को दिया। शाहबाद के गांव कठवा की मलकीत कौर ने गांव के ही कुछ लोगों ने हाथापाई की, लेकिन पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विज ने लगभग 250 समस्याएं सुनीं।