विज को मिला मंत्रालय, दफ्तरों से बाहर निकले अफसर
मंत्री अनिल विज को स्थानीय निकाय मंत्रालय मिलते ही अफसरों ने भी तेजी दिखानी शुरू कर दी है। अब तक दफ्तरों से दिशा निर्देश देने वाले अफसर अब बाहर निकलने लगे है। कैंट में नगर परिषद के आला अफसर अलर्ट हो गए हैं। जो धीमी गति से काम कर रहे थे लेकिन अब सड़क पर आकर काम तेज कर दिया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला
मंत्री अनिल विज को स्थानीय निकाय मंत्रालय मिलते ही अफसरों ने भी तेजी दिखानी शुरू कर दी है। अब तक दफ्तरों से दिशा निर्देश देने वाले अफसर अब बाहर निकलने लगे है। कैंट में नगर परिषद के आला अफसर अलर्ट हो गए हैं। जो धीमी गति से काम कर रहे थे, लेकिन अब सड़क पर आकर काम तेज कर दिया है।
रविवार को छुट्टी के दिन नगर परिषद के 400 सौ सफाई कर्मचारियों के साथ सभी अफसर मिलकर सफाई अभियान चलाने जा रहे है। यह सफाई अभियान बड़े स्तर पर पूरे दिन चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंत्री विज ने साफ कहा था कि काम करने वाले अफसर जिला में रहेंगे और नहीं करने वाले जिला छोड़ दें।
कैंट में सफाई व्यवस्था की अगर बात करें तो ना के बराबर सफाई हो रही थी। नगर परिषद के आला अफसर दफ्तरों में बैठकर आराम फरमा रहे थे। वहीं सफाई कर्मचारी भी पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे थे। अब तक जो दफ्तर में बैठे हुए थे, वह अधिकारी बाहर निकलने लगे हैं। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लग गए है।
नगर परिषद के अफसरों ने कैंट को साफ सुधरा करने के लिए प्लान भी तैयार कर लिया है। इसमें सभी अफसर और कर्मचारी मिलकर ऑल क्लीन अभियान शुरु करने जा रहे है। इसकी शुरुआत रविवार से छुट्टी के दिन से होने जा रही है। इस दिन नगर परिषद के 400 सफाई कर्मचारी और सभी अफसर पूरे कैंट को स्वच्छ करेंगे।
सदर, शास्त्रीनगर, महेश नगर, रोडवेज, लालकुर्ती आदि स्थानों पर सुबह सात बजे सफाई कर्मचारी पहुंचेंगे, जबकि 11 बजे तक सफाई अभियान चलेगा। उसके बाद लंच होगा। फिर शाम तक जगह-जगह सफाई की जाएगी। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को छुट्टी के दिन कैंट में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी अधिकारी और सफाई कर्मचारी होंगे। साथ ही चेकिग भी की जाएगी। अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने भी बढ़ाई गश्त
विज का कद बढ़ते ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने भी अपराध को रोकने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। रात में पुलिस ने कुछ स्थानों को चिन्हित किया है। साथ ही क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दी है।