Move to Jagran APP

हरियाणा ने अंडर 17 हॉकी में लड़कियों व लड़कों के वर्ग के खिताब जीते

हरियाण की लड़कियों अौर लड़कों की हॉकी टीम ने अंडर 17 नेशनल हॉकी टूर्नामेंट के खिताब जीत लिये।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 02 Dec 2017 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 07:17 PM (IST)
हरियाणा ने अंडर 17 हॉकी में लड़कियों व लड़कों के वर्ग के खिताब जीते
हरियाणा ने अंडर 17 हॉकी में लड़कियों व लड़कों के वर्ग के खिताब जीते

जेएनएन, अंबाला। हरियाणा ने अंडर 17 नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों का खिताब जीत लिया। हरियाणा ने लड़कियों के वर्ग मेंं हरियाणा ने पंजाब को हराया। लड़कों के वर्ग में हरियाणा की टीम ने उत्‍तर प्रदेश को हराया।

loksabha election banner

फाइनल मुकाबलों में लड़कों ने उत्तर प्रदेश को 2-1 और लड़कियों ने पंजाब को 1-0 से हराया

टूर्नांमेंट में दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। इसके साथ ही तीसरे और चौथे स्‍थान के लिए भी मुकाबले हुए। लड़कियों के वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम का पंजाब की टीम स मुकाबला हुआ। हरियाणा की टीम ने पंजाब को 1-0 से हराया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में ओडिसा ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से पराजित किया।

विजेता हरियाणा की लड़कों की टीम।

लड़कों के वर्ग में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। पहला हाफ गोल रहित रहा और दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने लगातार दो गोल कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। मैच समाप्‍त होने से करीब एक मिनट पहले उत्तर प्रदेश की टीम ने एक गोल कर हरियाणा की टीम की जीत का अंतर कम कर दिया। हरियाणा ने मैच 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। 

लड़कों के वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में चंडीगढ़ ने ओडिसा को 2-0 से हराया। मंडल आयुक्त विवेक जोशी ने विजेता एवं उप विजेता टीमों ने ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.