वेतन न मिलने से निगम कर्मियों ने की हड़ताल, परेशान होकर बैरंग लौटे लोग
जागरण संवाददाता, अंबाला : वेतन न मिलने पर नगर निगम कर्मियों ने सोमवार को काम काज करना बंद कर दिया। गेट पर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि निगम अधिकारियों का लापरवाही का खामियाजा छोटे कर्मियों को उठाना पड़ रहा है। कर शाखा में म्यूटेशन, नागरिक सुविधा केंद्र और सफाई शाखा में कोई काम होने से जनता दिनभर परेशान रहीं। लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
जागरण संवाददाता, अंबाला : वेतन न मिलने पर नगर निगम कर्मियों ने सोमवार को काम काज करना बंद कर दिया। गेट पर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि निगम अधिकारियों का लापरवाही का खामियाजा छोटे कर्मियों को उठाना पड़ रहा है। कर शाखा में म्यूटेशन, नागरिक सुविधा केंद्र और सफाई शाखा में कोई काम होने से जनता दिनभर परेशान रहीं। लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
सुबह 9 बजे जैसे ही सभी कर्मचारी अपनी-अपनी शाखा में पहुंचे तो सफाई मजदूर संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी सबसे पहले कर शाखा में पहुंचे और सभी को बाहर निकाल कर सीढि़यों पर लगा दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारी कैश, स्थापना ब्रांच, ईओ, एमई, जन्म एवं मृत्यु शाखा और नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंचे और सभी कर्मियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद मजदूर संघ के बैनर तले नगर पालिका कर्मचारी महासंघ हरियाणा के कर्मियों ने अपना रोष प्रकट किया।
-----------
एक तारीख को वेतन देने की मांग
संघ के प्रधान ओम प्रकाश, उप प्रधान सूरज कुमार, महामंत्री हरबंस, जयपाल, राजेंद्र, संगीता और प्रदेश अध्यक्ष बलजीत ¨सह संधू ने कहा कि निगम प्रशासन हर महीने की पहली तारीख निगम कर्मियों का वेतन जारी करें। इसके अलावा सभी कर्मचारियों की बकाया वर्दियां जल्द से जल्द दी जाएं। कर्मियों को बकाया एरियर का जल्द ही भुगतान किया जाए। कर्मचारियों के क्वार्टर की रिपेयर तथा ईपीएफ की लिस्ट हर महीने यूनियन को दी जाए। क्लर्क और ड्राइवर का रुका हुआ वेतन का भी भुगतान किया जाए।
--------
फोटो 15
लात मारकर खोलना पड़ा दरवाजा
संघ से बचकर किसी तरह से कर शाखा के कर्मचारी अपनी सीटों पर जाकर काम करने लग गए। थोड़ी देर के बाद जब कर्मी नीचे उतरे तो दरवाजा नहीं खुला। इसीलिए दरवाजे को लात मार कर बड़ी मुश्किल से खोला गया। इसके बाद महिला कर्मी सुरेंद्र कौर नीचे आ पाई।
-------
फोटो 16
20 बार चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हुआ काम
लाल कुर्ती निवासी राकेश ने बताया कि सात महीने में वह 20 चक्कर निगम कार्यालय में काट चुका है, लेकिन अभी तक उसकी म्यूटेशन नहीं हो पाई है। निगम कार्यालय की ब्रांच बंद होने से बैरंग लौटना पड़ रहा है। एक म्यूटेशन के लिए निगम में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
--------
फोटो 17
कोई भी कर्मचारी सीट पर नहीं मिला
बंगाली मोहल्ला निवासी सुनील दत्त ने कहा कि म्यूटेशन के लिए वह तीन बार चक्कर काट चुका हूं। सोमवार को भी जब कर शाखा में म्यूटेशन को लेकर पहुंचा तो हड़ताल के चलते उसके कोई कर्मचारी सीट पर नहीं मिला।
--------
फोटो 18
हड़ताल के चलते नहीं मिला सर्टिफिकेट
बंगाली मोहल्ला निवासी रोहित ने बताया कि उसे अपना जन्म प्रमाण पत्र लेना था लेकिन कोई कर्मचारी सीट पर नहीं मिला। उसे जन्म प्रमाण पत्र बहुत जरूरत थी लेकिन हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया।