पड़ोसी पर दो बच्चों की मां को भगा ले जाने का आरोप
जासं, अंबाला शहर : दो बच्चों की मां रविवार शाम को घर से संदिग्धावस्था में गायब हो गई। पड़ोसी पर महिला को भगाने का आरोप लगा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 06:52 PM (IST)
जासं, अंबाला शहर : दो बच्चों की मां रविवार शाम को घर से संदिग्धावस्था में गायब हो गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोस में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में रहने वाला विकास भी गायब है। महिला के पति संजीव कुमार ने आशंका जताई है कि रजनी विकास के साथ गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
मोतीनगर वासी संजीव के मुताबिक 2008 में उसकी शादी रजनी के साथ हुई थी। उसके बाद दो लड़के हैं। रविवार सुबह वह काम के सिलसिले में करनाल गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वापस आया तो बच्चे मिले लेकिन रजनी नहीं। चौकी नंबर दो के इंचार्ज एएसआइ सुरेश कुमार के मुताबिक केस की तफ्तीश जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें