समान नागरिक संहिता का मुद्दा भी अंबाला से उठा : गोयल
जागरण संवाददाता अंबाला शहर हुडा के सेक्टर-9 में स्थित अग्रवाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हुडा के सेक्टर-9 में स्थित अग्रवाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज नागरिक संहिता विषय पर मंथन सामाजिक चेतना संगठन की ओर से एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सुरेश चव्हाण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्या विडम्बना है कि देश एक तरफ आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। हम समान नागरिक कानूनों के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने व्यापारी और उद्योगपतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों में धारणा है कि व्यापारी वर्ग आम तौर पर ऐसे संघर्षरत कार्यक्रमों से दूर रहता है, लेकिन इस कार्यक्रम के सभी आयोजक व्यापारी और उद्योगपति हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विधायक असीम गोयल ने बताया कि यहीं से 1857 के संग्राम का शंखनाद हुआ था, महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा था। इसलिए यदि समान नागरिक संहिता का मुद्दा भी अंबाला शहर में उठाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर और राधा लाल गीता विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंथन सामाजिक चेतना संगठन के अध्यक्ष चमन अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए अपने संगठन की जानकारी दी। कार्य क्रम के विशिष्ट अतिथि जय गोपाल बंसल ने आश्चर्य व्यक्त किया कि संसार के लगभग सभी देशों में समान नागरिक संहिता लागू है, भारत देश में क्यों नहीं। कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद बंसल ने बताया कि जिन कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं उसका कारण आजादी के तुरंत बाद सरकार द्वारा अपनाई गई गलत नीतियां हैं।