हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने झटका रजत पदक
सनातन धर्म कॉलेज छावनी के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल कर कॉलेज का नाम चमकाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 09:20 AM (IST)
जासं, अंबाला: सनातन धर्म कॉलेज छावनी के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल कर कॉलेज का नाम चमकाया। प्रिसिपल डॉ. राजिद्र सिंह ने बताया कि मयूर दत्ता, गौरव, पारस, मनोज, कर्मजीत ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिर्वसिटी पुरुष हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता और नोर्थ जोन इंटर यूनिर्वसिटी हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. नवीन गुलाटी, डॉ. रमेश मदान, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. शशी राणा, डॉ. नितिन सहगल, डॉ. राजेश फोर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें