विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्‍हा ऐन शादी से पहले हाे गया गायब, वर पक्ष को देना पड़ा 20 लाख

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 03:44 PM (IST)

अंबाला के एक गांव में शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। दूल्‍हन के घर शादी की शहनाई बज रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, नारायणगढ़ (अंबाला)। शादी के लिए सारी तैयारी हो गई थी। वधू पक्ष दूल्हे और बरात की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन यह इंतजार खत्म नहीं हुआ। दूल्हा ऐन वक्त पर गायब हो गया और इस कारण बरात नहीं आई। इससे शाादी की शहनाई के स्वर थम गए। दूल्हे की खूब तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर वधू पक्ष ने हंगामा किया और पंचायत बुलाई। अंत में वर पक्ष को 20 लाख रुपये देकर विवाद शांत करना पड़ा।

इस मामले पर हुई पंचायत में वर पक्ष को पांच लाख रुपये जुर्माना किया गया और उसे शादी की तैयारी में लगे 15 लाख सहित 20 लाख रुपये वधू पक्ष को देने को कहा गया। महापंचायत के इस फैसले को स्वीकार करते हुए वर पक्ष ने 20 लाख रुपये का चेक वधू पक्ष को अदा कर दिया। क्षेत्र के मौजिज व समाज के नुमाइंदों के बीच पंचायत में गहमागहमी का माहौल रहा, लेकिन फिर सभी पक्षों ने समझौते को मान लिया।

पढ़ें : पर्स में लिपस्टिक के साथ पिस्टल भी रखती हैं हरियाणवी महिलाएं

बता दें कि क्षेत्र के पूर्व सैनिक की बेटी की शादी गांव अंधेरी निवासी मामचंद के बेटे सुनील के साथ तय हुई थी। बरात 1 दिसंबर को आनी थी, लेकिन बरात रवाना हाेने से पहले दूल्हा सुनील गायब हो गया। इस कारण बरात नहीं जा सकी। वधू पक्ष के लोग बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

अपने इस फजीहत से परेशान वधू पक्ष व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। सुनील के गायब होने का केस नारायणगढ़ थाने में दर्ज है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही लगा है।

पढ़ें : बेटे को क्रिकेटर बनाने को घर में बनाया मैदान व लगवाई फ्लड लाइट

मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने दूल्हे की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। उसका अभी तक पता नहीं चलने से मामला उलझ गया है। पुलिस अब इस पहेली बन गए इस मामले को सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। दूल्हे का इस तरह ऐन शादी से पहले गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

पढ़ें : करियर बनाने के चक्कर में शादी में देरी से महिलाओं में बढ़ रहा बांझपन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।