जनगणना 2021 के लिए राजपत्र जारी, देनी होगी 31 जानकारी
जनगणना 2021 के लिए तैयारियां मुकम्मल करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जनगणना 2021 के लिए तैयारियां मुकम्मल करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारत के महा रजिस्ट्रार नवीन जोशी की तरफ से 7 जनवरी को जारी की गई अधिसूचना में मकान सूचीकरण का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक किया जाएगा। इस बाबत देशभर के सभी जिलाधिकारी और उपायुक्तों को इस बाबत तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को निर्धारित प्रोफार्मा पर सूचनाएं अंकित करनी होगी।
16वीं जनगणना एक अप्रैल 2020 से शुरू होने जा रही है। इस बार जनगणना में घर से लेकर स्मार्टफोन तक को भी शामिल किया गया है। मोबाइल एप के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जनगणना 2021 का काम एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक चलेगा। इसके तहत इस बार ब्लॉक स्तर पर भी डाटा लिया जाएगा ताकि बाद में विधानसभा के परिसीमन में आसानी हो सके।
जनगणना के लिए सरकार ने 31 सवाल तैयार किए हैं, जिसमें घर की दीवार, छत से लेकर स्मार्टफोन और किचन व टॉयलेट भी शामिल है। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी घर में रहने वाले हर व्यक्ति की सूची तैयार करने के लिए घर-घर जाएंगे। घर से जुड़ी जानकारी देनी होगी
-बिल्डिग नंबर (म्यूनिसिपल या लोकल अथॉरिटी नंबर)
- हाउस नंबर
- मकान की छत, फर्श और दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
- मकान का इस्तेमाल किसलिए हो रहा है
- मकान की स्थिति
- परिवार क्रमांक परिवार के बारे में देनी होगी यह जानकारी
- घर में कितने लोग हैं?
- मुखिया का नाम क्या है?
- लिग
- क्या मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य समुदाय से हैं?
- मकान की ऑनरशिप किसकी है?
- कितने कमरे हैं?
- कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं?
- पीने के पानी का मुख्य सोर्स क्या है?
- पानी के स्त्रोत की उपलब्धता क्या है?
- घर में बिजली का मुख्य स्त्रोत क्या है? रसोई के बारे में भी बतानी होगी
- मकान में कोई टॉयलेट है या नहीं?
- किस-किस प्रकार के टॉयलेट हैं?
- ड्रेनेज सिस्टम कैसा है?
- कोई वॉशरूम है या नहीं?
- किचेन है या नहीं? इसमें एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन है या नहीं?
- किचेन में इस्तेमाल होने वाला ईंधन कौन सा है? टेलीवीजन-मोबाइल की जानकारी
- क्या कोई टेलीविजन है?
- घर में कोई ट्रांजिस्टर या रेडिया है या नहीं?
- इंटरनेट की सुविधा है या नहीं?
- लैपटॉप और कंप्यूटर है या नहीं?
- घर में कोई बेसिक फोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन में से क्या है? कार-बाइक, अनाज से जुड़े यह 4 सवाल
- घर में साइकिल, स्कूटर, बाइक या मोपेड में से क्या है?
- कार, जीप, वैन है या नहीं?
- घर में मुख्य तौर पर कौन सा अनाज खाते हैं?
- जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए एक मोबाइल नंबर भी देना होगा। फोटो- 23
जनगणना कार्य के लिए भारत सरकार की तरफ से अधिसूचना की कापी मिल गई है। इसके लिए मास्टर ट्रेनर जनगणना कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी को प्रशिक्षण देंगे ताकि जनगणना कार्य में किसी तरह की चूक न हो।
- अशोक कुमार शर्मा, डीसी अंबाला