सरकारी स्कूल के पास खाली मैदान में फैंका जा रहा कूड़ा, बदबू से बुरा हाल
साहा स्थित सरकारी स्कूल के पास खाली मैदान में लगे कूड़े के ढेर बच्चों सहित क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी बन रहे हैं। मैदान के अंदर जगह-जगह गंदगी पसरी होने के कारण दिनभर बदबू का आलम रहता हैं। इलाके की बिगड़ी सूरत के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। इस समस्या को रविवार युवा समाज सेवा संगठन ने सदस्यों ने रोष जताया। संगठन सदस्य तरुण गर्ग प्रधान अरविद गोयल गोल्डी धीमान इंद्रजीत सिंह तेपला सतदेव वर्मा गुलशन कुमार अजय कौशल सरिता नारंग ने कहा कि बरसात के मौसम के अंदर यह गंदगी के ढेर विकराल रूप ले सकते हैं।
जागरण संवाददाता, अंबाला: साहा स्थित सरकारी स्कूल के पास खाली मैदान में लगे कूड़े के ढेर बच्चों सहित क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी बन रहे हैं। मैदान के अंदर जगह-जगह गंदगी पसरी होने के कारण दिनभर बदबू का आलम रहता हैं। इलाके की बिगड़ी सूरत के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। इस समस्या को रविवार युवा समाज सेवा संगठन ने सदस्यों ने रोष जताया। संगठन सदस्य तरुण गर्ग, प्रधान अरविद गोयल, गोल्डी धीमान, इंद्रजीत सिंह तेपला, सतदेव वर्मा, गुलशन कुमार, अजय कौशल, सरिता नारंग ने कहा कि बरसात के मौसम के अंदर यह गंदगी के ढेर विकराल रूप ले सकते हैं। कई बार सूचित करने पर भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। उनका कहना था कि एक तरफ तो सरकार सफाई के बहुत वायदे करती है व स्वच्छ भारत अभियान चलाती है।और यह गंदगी के ढेर इस नारे का असलियत बयां कर रहे हैं। गंदगी के ढेर के कारण बच्चों को मक्खी और मच्छरों से परेशानी होती है और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। निगम अधिकारियों को चाहिए कि वह स्कूल के पास डाले जा रहे कूड़े के ढेर को उठवाकर वहां रोक लगाए। खाली प्लाट मालिकों को चारदीवारी करवाने के नोटिस जारी करने चाहिए।