Move to Jagran APP

Ambala News: ब्रह्माकुमारी कृष्णा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, भीड़ को संबोधित करते बोल दी ये बात

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) आज अपने गृह नगर अंबाला छावनी में ब्रह्माकुमारी कृष्णा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। विज ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वहां भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। विज ने कहा कि उनकी माता भी कृष्णा के पास आते थे उन्हें कई बार सुनने का मौका मिला।

By Deepak Behal Edited By: Monu Kumar Jha Published: Wed, 27 Mar 2024 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 07:37 PM (IST)
Ambala News: ब्रह्माकुमारी कृष्णा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, भीड़ को संबोधित करते बोल दी ये बात
Ambala News: ब्रह्माकुमारी कृष्णा के अंतिम संस्कार में शामिल प्रदेश के पूर्व गृह मंत्र अनिल विज व अन्य।

जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा (Haryana News) के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला छावनी विधायक अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि हजारों लोगों के जीवन में ज्ञान ज्योति जागृत करने वाली ब्रह्माकुमारी कृष्णा ( Brahma Kumari Krishna) आज हमारे बीच से जा रही हैं, परंतु वो जाते हुए अपने पैरों के निशान छोड़ती जा रही हैं।

loksabha election banner

अनिल विज ने दी श्रद्धांजलि 

इन निशानों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक किया जा सकता है। विज रामबाग श्मशानघाट में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा के अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कृष्णा के पार्थिव शरीर पर अपने भाई राजिंद्र विज के साथ पुष्पचक्र अर्पित हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रह्माकुमारी कृष्णा जैसी महान विभूतियां प्रभु कृपा से धरती पर आती-विज

विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारी कृष्णा जैसी महान विभूतियां प्रभु कृपा से ही इस धरती पर आती हैं और ज्ञान का दान देना, यह ईश्वर का जिसपर आदेश होता है वही दे पाता है। आम आदमी तो अर्थ का अनर्थ कर देता है। जिस पर ईश्वर की कृपा है उसका एक-एक शब्द मोती बनकर सुनने वालों के जहन में उतर जाता है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: 'पहले कहा करते थे मैं लडूंगा, मैं लडूंगा अब...'; अनिल विज ने हुड्डा के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना

 माता भी कृष्णा के पास आते थे-अनिल विज

एक ज्ञान का मोती भी किसी की सारी जिंदगी का रास्ता बदलता है एवं उसे सार्थक करता है। जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उसे अग्रसर करता है। जीवन के अनेक कार्यों में मनुष्य जीवन इसलिए मिलता है कि इस आवागमन के चक्र से मुक्ति हो जाए।

मोक्ष मिल जाना भी इस धरती पर मनुष्य के रूप में जन्म लेने का एक साधन है। विज ने कहा कि उनकी माता भी कृष्णा के पास आते थे और उन्हें अनेकों बार उन्हें सुनने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें: कंगना रनोट पर विवादित टिप्पणी मामले में अनिल विज की आई प्रतिक्रिया, पूर्व गृहमंत्री बोले यह तो कांग्रेस की...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.