Move to Jagran APP

12 साल तक औलाद न होने के तानों से तंग हो लगाई थी आग, पति को कैद

???? ?? 12 ??? ??? ?? ???? ???? ? ???? ?????????? ???? ????? ???? ??? ???? ??????? ?? ?????? ???? ??? ?? ??????? ????? ???? ?? ?? ??? ??? ???? ??? ?? ????? ?? ??????? ?? ??????? ??? ????? ?? ????? ?? ???? ????? ??? ?? ?????? ?? ????? ?? ?????? ??? ?? ????? ????????? ?? ??? ????? ????

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:44 AM (IST)
12 साल तक औलाद न होने के तानों से तंग हो लगाई थी आग, पति को कैद
12 साल तक औलाद न होने के तानों से तंग हो लगाई थी आग, पति को कैद

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शादी के 12 साल बाद भी औलाद नसीब नहीं हुई। ससुरालिये ताने मारने लगे। टूट चुकी पीड़िता ने परेशान होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसने के कारण पीड़िता ने चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद मामला अदालत में विचाराधीन हो गया था। जहां अदालत ने गवाहियों और साक्ष्यों के आधार पर पति को दोषी करार देते हुए चार साल कैद और सात हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी। जुर्माना न अदा करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

loksabha election banner

छावनी के तोपखाना परेड निवासी राहुल कुमार पुलिस को 11 अगस्त 2017 शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि वह दो भाई और एक बहन सलमा है। उनके पिता का देहान्त हो चुका है और माता बीमार रहती है। माता पिता ने बहन सलमा की शादी छावनी के डिफेंस कालोनी निवासी संदीप के साथ करीब 12 साल पहले की थी। शादी के बाद बहन के पास कोई बच्चा नहीं था, जिस कारण जीजा संदीप कुमार, उसका भाई सनील कुमार, उसकी पत्नी कंचन ताने मारने लग गई। बहन के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। कई बार पंचायतें हुई और माफी मांग कर बहन को अपने साथ घर ले जाते थे। रिश्तेदार रवि कुमार फैसला करवाता था जो धमका रहा है कि रिपोर्ट ना करवाए। जीजा प्राइवेट कार चलाता है, जो तीन -2 दिन घर नहीं आता। बहन सलमा को करीब 20 दिन पहले परेशान करना शुरू किया। इस कारण उसकी बहन तोपखाना परेड आ गई थी। 5 अगस्त को ससुराल गई थी। वहां पर कंचन, सुनील कुमार, सन्दीप कुमार और चाचा रवि कुमार ने घर में घुसने नहीं दिया। परेशान होकर बहन ने अपने उपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आस पड़ोस के व्यक्ति ने बहन की आग बुझा कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया, इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.