किसानों को फसल का दाम लेने के लिए देना पड़ रहा धरना : गुर्जर
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सदस्य व पूर्व सीपीएस राम किशन गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। एकजुटता से लड़ प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सदस्य व पूर्व सीपीएस राम किशन गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। एकजुटता से लड़ प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। रामकिशन सोमवार को नारायणगढ़ के एक पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
रामकिशन ने कहा कि 29 मार्च को प्रदेश समन्वय समिति के सभी 15 सदस्य चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में नारायणगढ़ पहुंचेगी। किसान को उसकी फसल के दाम तक लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। शुगर मिल पर चल रहा धरना प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे द्वारा शुरू किए गए कार्यों के ही फीते काट रहे हैं। विकास व रोजगार को लेकर बैलेंस सीट शून्य है। इस अवसर पर उनके साथ गुरमिदर सिंह बेरखेड़ी, पवन धीमान, देशबंधु जिदल, नरेंद्र देव, सुरेश धीमान, संदीप नखडोली, अमित वालिया, अंशुल, योगिद्र मौजूद थे।