Move to Jagran APP

कालेज की पुष्प प्रदर्शनी में पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साह से भाग लिया

सनातन धर्म कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट गणित विभाग की तरफ से दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 08:46 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 08:46 AM (IST)
कालेज की पुष्प प्रदर्शनी में पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साह से भाग लिया

जागरण संवाददाता, अंबाला: सनातन धर्म कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट गणित विभाग की तरफ से दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के कंवीनर डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि कॉलेज में लगातार चौथी बार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों को जागरूक करना है। धरती और पर्यावरण की रक्षा करना है। साथ ही प्रदर्शनी में खादी कपड़े के थैले भी वितरित किए जिससे पर्यावरण संदेश भी दिया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेलवे प्रबंधक गुरिन्दर मोहन सिंह, प्राचार्य डॉ राजेन्द्र सिंह, प्रसिद्ध पर्यावरण विद राजिन्द्र विज व कन्वीनर डॉ. नवीन गुलाटी ने किया। इस अवसर पर हवा में गुब्बारे छोड़े गए। इस दौरान प्रसिद्ध पर्यावरण विद राजिन्द्र विज, प्रिसिपल नील इन्द्रजीत संधू आदि मौजूद रहे। मंडल रेलवे प्रबंधक गुरिन्दर मोहन सिंह ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण की तरफ एक सराहनीय कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण की भी अपील की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में 300 से अधिक फूलों के गमले, 100 से अधिक कैक्टस, रोज, कट फ्लॉवर आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह एवं कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. नवीन गुलाटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान दीपिका मल्होत्रा, डॉ यामिनी मुंजाल, अर्चना हाण्डा, आरती शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

परमजीत सिंह बत्तरा ने बताया कि पर्यावरण और शहर को साफ व सुन्दर बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगो को जागृत करना होगा। अंत में परमजीत सिंह बत्तरा, मुंजाल, प्राचार्य डॉ राजेन्द्र सिंह, कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ नवीन गुलाटी द्वारा विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.