हाईवे चौड़ीकरण से बिगड़ी यातातयात व्यवस्था, लगा जाम
जगाधरी हाईवे का इन दिनों निर्माण चल रहा है। इससे हाईवे पर पूरे दिन ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी रही लेकिन पुलिस व्यवस्था भी स्थिति को संभालने के लिए फेल रही। लोग हाईवे कट से निकलते रहे। इससे और भी ज्यादा परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता अंबाला : जगाधरी हाईवे का इन दिनों निर्माण चल रहा है। इससे हाईवे पर पूरे दिन ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी रही, लेकिन पुलिस व्यवस्था भी स्थिति को संभालने के लिए फेल रही। लोग हाईवे कट से निकलते रहे। इससे और भी ज्यादा परेशानी हुई।
अंबाला से साहा तक हाईवे का निर्माण होना है। चार किलोमीटर तक फोरलेन हाईवे का चौड़ीकरण और और 11 किलोमीटर तक टू लेन हाईवे होना है। इस 14 किलोमीटर हाईवे पर करीब सात पुल साहा तक बनाने हैं। इसमें बस स्टैंड के पास, कॉन्वेंट स्कूल के फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास और एक पुल महेशनगर के पास समेत सात पुल के लिए खोदाई भी शुरू हो गई है। इन स्थानों पर वाहन चालकों को तमाम दिक्कतों को सामना करना पड़ा रहा है। रविवार को भी जेसीबी से सड़क के पर खोदाई की गई। जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में व्यवस्था थोड़ी सुधरी।
निर्माण से उड़ रही धूल
हाईवे चौड़ीकरण और जगह-जगह पुल का निर्माण चल रहा है। सड़क के दोनों ओर जेसीबी से खोदाई भी चल रही है। ऐसे में दिनभर धूल उड़ती रहती है। धूल उड़ने से बचाने के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
संभलकर निकलें हाईवे से
अगर आप अंबाला-जगाधरी हाईवे से गुजर रहे हैं, तो सावधान होकर चलिए। क्योंकि हाईवे चौड़ीकरण के चलते जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली हुई है। ऐसे में हादसे होने का भी खतरा है, इसलिए वाहनों को कम नियंत्रित स्पीड पर चलाई।