दहेज प्रताड़ना में ससुरालियों पर मामला दर्ज
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के देवी नगर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर के देवी नगर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने करने वाली विवाहिता के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शव के पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी पर बड़ी संख्या में मायके पक्ष की महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
जानकारी अनुसार महिला ¨बदर की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आशु निवासी देवी के साथ हुई थी। गुरुवार शाम पांच बजे महिला ¨बदर ने अपने ससुराल घर में चुनरी से फंदा लगा लिया। मायके पक्ष के मुताबिक ¨बदर को शादी के बाद से ही तंग किया जा रहा था और अकसर मारपीट की जाती थी। थाना सदर पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।