विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने की आत्महत्या, विभागाध्यक्ष पर लगा उत्पीड़न और वसूली का आरोप

Published: Thu, 26 Mar 2026 02:19 PM (IST)

अंबाला की डॉ. तन्वी की देहरादून के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने की आत्महत्या विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न-वसूली का आरोप।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने की आत्महत्या विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न-वसूली का आरोप।

HighLights

  1. डॉ. तन्वी की देहरादून मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध मौत

  2. पिता ने विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न, वसूली का आरोप लगाया

  3. धमकी भरी वॉयस रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर पेश किया

जागरण संवाददाता, अंबाला। देहरादून के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में अंबाला की डॉक्टर तन्वी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंबाला शहर के मॉडल टाउन निवासी छात्रा के पिता ललित मोहन ने देहरादून के कोतवाली पटेल नगर, देहरादून में तहरीर देकर विभाग की वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका गुप्ता पर मानसिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

पिता का दावा है कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी बेटी की मौत के लिए पूरी तरह से विभागाध्यक्ष जिम्मेदार हैं। उनकी बेटी का अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे किया जाएगा लेकिन वह अपनी बेटी के हत्यारों को हर हाल में सजा दिलाकर ही रहेंगे।

उनके पास बेटी द्वारा 15 मार्च को एचओडी के साथ हुई बातचीत की वाइस रिकार्डिंग भी है जिसमें वह डॉक्टर तन्वी को फेल करने की धमकी दे रही हैं। यह 27 मिनट की वाइस रिकार्डिंग है। विभागाध्यक्ष तन्वी धमकी दे रही थी।

रिकार्डिंग में डॉक्टर तन्वी बोल रही हैं कि उन्होंने कभी क्लास मिस नहीं की लेकिन मैडम के बार-बार कहने पर वह कहती हैं कि शायद एक दिन क्लास मिस हुई थी लेकिन उस दिन भी कोई कंफ्यूजन था। तन्वी बोल रही है कि मैडम में किसी पालिटिक्स में इन्वाल्व नहीं होना चाहतीं हूं।

डॉक्टर प्रियंका ने पुरानी एचओडी से बात न करने की दी धमकी

विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर तरन्नुम शकील को हटाकर डॉक्टर प्रियंका गुप्ता को नया मुखिया बनाया गया। आरोप है कि पद संभालते ही डॉक्टर प्रियंका ने तन्वी को पुरानी एचओडी से बात न करने की धमकी दी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़ित पिता का आरोप है कि तन्वी की पूर्व गाइड डॉक्टर शकील ने उसके काम को देखते हुए लाग बुक में अच्छे नंबर दिए थे, लेकिन वर्तमान एचओडी ने चिढ़कर उसे जीरो नंबर दे दिया। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि डॉक्टर प्रियंका गुप्ता ने पिता से पैसों की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर तन्वी को फाइनल में फेल करने की लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

ड्राइविंग सीट पर अचेत पड़ी थी

ललित मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च की रात 9:00 बजे: तन्वी ने फोन पर पिता को डॉक्टर प्रियंका की धमकियों और दुर्व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया। 24 से 25 मार्च की रात देहरादून के लिए अंबाला से निकले। सुबह 3:00 बजे देहरादून पहुंचकर पिता ने देखा कि इंद्रेश अस्पताल वाली सड़क पर तन्वी की गाड़ी लाक खड़ी थी। वह ड्राइविंग सीट पर अचेत अवस्था में थी।

उन्होंने पत्थर से शीशा तोड़कर गाड़ी खोली। तन्वी की बाईं भुजा पर कैनुला और एक छोटी बोतल लगी हुई थी, जबकि सीटों पर कुछ इंजेक्शन बिखरे पड़े थे। उसे तत्काल इंद्रेश अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।