पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के लिए विभाग पंचायतों को दिलाएगा शपथ
पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने के लिए वन विभाग अब पंचायतों को शपथ दिलाने का काम करेगा। इस मुहिम में सरपंच के अलावा पंचायत सदस्य भी शामिल होंगे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर :
पर्यावरण संरक्षण बनाए रखने के लिए वन विभाग अब पंचायतों को शपथ दिलाने का काम करेगा। इस मुहिम में सरपंच के अलावा पंचायत सदस्य भी शामिल होंगे। विभागीय टीम गांव-गांव जाकर सरपंचों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। लेकिन इसके लिए विभागीय टीमें तैयार की जा रही हैं। जो लोगों को मुहिम के साथ जोड़ने का काम करेगी। बताया जा रहा है विभाग की तरफ से इतनी बड़ी टीम को तैयार किया जाएगा जो पर्यावरण बचाने के लिए काम करेगी। इसके अलावा एक नुक्कड़ मंडली भी तैयार की जाएगी जो लोगों को पर्यावरण के फायदे और इसे नुकसान पहुंचाने पर क्या दिक्कतें आती हैं के बारे में बताया जाएगा।
इसलिए लिया मुहिम से जोड़ने का फैसला
दरअसल, गर्मी सीजन में वन विभाग ने गांवों का सर्वे किया था। इसमें ज्यादातर पेड़ टूटे मिले थे। हालात यह थे कई जगहों पर पेड़ टूटे थे और कुछ अपनी जगहों से गायब थे। इसके बाद विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए मुहिम को चलाने का फैसला लिया है। इस मुहिम के तहत लोगों को पौधे वितरित किए जाएंगे तथा उन्हें इसकी देखभाल करने का जिम्मा भी सौंपा जाएगा। यही नहीं वन विभाग द्वारा जो टीम तैयार की जानी है उसपर फीडबैक देने का जिम्मा भी होगा। यह सदस्य मुहिम के दौरान जो पौधे वितरित किए जाएंगे उन्हें चैक करेगी और उसकी फोटो खींच कर अधिकारियों को भेजी जाएगी।
वर्जन
पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के लिए पंचायतों को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान सरपंच के साथ मिलकर ग्राम सदस्य व अन्य लोगों को शपथ दिलाकर उन्हें पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जाएगा। टीमें अलग-अलग एरिया में जाकर काम करेगी। इसके अलावा उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को इस कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए
-मोहन लाल, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर।