एआई समिट प्रदर्शन मामले में शिमला से गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के 3 नेता, दिल्ली पुलिस ने अंबाला में कराया मेडिकल
दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार तीन यूथ कांग्रेस नेताओं का अंबाला जिला ...और पढ़ें

एआई समिट प्रदर्शन मामले में शिमला से गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के 3 नेता (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। एआइ समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के मामले में तीन गिरफ्तार आरोपितों का वीरवार को अंबाला जिला नागरिक अस्पताल में करवाया मेडिकल
बुधवार 25 फरवरी सुबह 3 बजे गाड़ियों में सवार होकर शिमला से लगभग 120 किलोमीटर दूर रोहड़ू के चिड़गांव दिल्ली पुलिस पहुंची थी। दिल्ली पुलिस को इनपुट था कि एआइ समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले यूथ कांग्रेस के 3 नेता रोहड़ू के चांशल होटल में ठहरे हैं। जिनके नाम अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ हैं।
इन्हीं को दिल्ली ले जाते हुए अंबाला शहर जिला नागरिक अस्पताल में करवाया गया मेडिकल, सुबह करीब सवा आठ बजे दिल्ली पुलिस यहां से आरोपितों का मेडिकल करवाकर ले गई अपने साथ ले गई। एसीपी राहुल विक्रम टीम की कर रहे थे अगुआई।
