भारत का मानचित्र बनाकर दीपों से सजाया
संवाद सहयोगी, बराड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अधोया में दीपावली के अवसर पर रंगोली औ
संवाद सहयोगी, बराड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अधोया में दीपावली के अवसर पर रंगोली और दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य परमजीत ¨सह ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया। जीव विज्ञान प्रवक्ता सुभाष कलसाना ने बच्चो से आग्रह किया, इस बार दीवाली पर्यावरण सरंक्षण प्रदूषण मुक्त होनी चाहिए। यानि पर्यावरण युक्त, प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दीवाली मनानी चाहिए। पटाखों का उपयोग नहीं करना चाहिए, इससे वातावरण प्रदूषित होता है। विद्यालय के बच्चों ने स्कूल प्रांगण में एक सुंदर भारत का मानचित्र बनाकर उसको दीपो से सजाया। रंगोली प्रतियोगिता इंचार्ज राकेश कुमार, ममता गुलाटी, मंजीत कौर के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगोली से पर्यावरण सरंक्षण के विषय पर बनाई। निर्णायक मंडल दीपक कुमार, बनी ¨सह, गीता छाबड़ा, जसबीर कौर ने निभाई।
प्रथम स्थान कक्षा 11 वीं की जानवी, पूर्वी, अंकिता, सुजाता, नेहा, रितिका, दीक्षा, रीना ने प्राप्त किया। इसी प्रकार से दूसरा स्थान कक्षा 10 की दीपिका, नेहा, गीता, अंजलि, ¨प्रस ने पाया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।