Move to Jagran APP

दो बार कोरोना मुक्त होने पर भी बढ़ा कोराना संक्रमण, तीन पॉजिटिव मरीज मिले

अंबाला में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अंबाला दो बार कोरोना मुक्त हो चुका है। यहां तक एक बार तो ग्रीन जोन की श्रेणी में पहुंचने वाला था लेकिन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से ग्रीन जोन से बाहर हो गया। शुक्रवार को कैंट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसमें एक मरीज बराड़ा का रहने वाला है। वहीं दो मरीज आर्मी हॉस्पिटल के हैं जो पॉजिटिव मिले है। इसमें एक सेना का जवान भी है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री का पता किया। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आने वालों की नमूने भी लिए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:00 AM (IST)
दो बार कोरोना मुक्त होने पर भी बढ़ा कोराना संक्रमण, तीन पॉजिटिव मरीज मिले
दो बार कोरोना मुक्त होने पर भी बढ़ा कोराना संक्रमण, तीन पॉजिटिव मरीज मिले

फोटो 55, 56

loksabha election banner

-स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वाले की हिस्ट्री का पता कर क्वारंटाइन किया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

अंबाला में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि अंबाला दो बार कोरोना मुक्त हो चुका है। एक बार तो ग्रीन जोन की श्रेणी में पहुंचने वाला था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से ग्रीन जोन से बाहर हो गया। शुक्रवार को कैंट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसमें एक मरीज बराड़ा का रहने वाला है। वहीं दो मरीज आर्मी हॉस्पिटल के हैं, जो पॉजिटिव मिले है। इसमें एक सेना का जवान भी है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री का पता किया। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आने वालों की नमूने भी लिए जा रहे हैं।

कैंट और शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में पांच कारेाना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं गुरुवार को आर्मी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला मिली, जो पंजाब की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला का केस पंजाब ट्रांसफर कर दिया है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के तीन केस पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक पॉजिटिव केस बराड़ा और दो आर्मी हॉस्पिटल में मिले हैं। इसमें एक सेना का जवान है, और एक स्टाफ है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की हिस्ट्री का पता किया। वहीं संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने भी लिए हैं। कैंट और शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 हो चुकी है। इसमें 40 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद घर भेज दिए हैं। इसमें दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो पॉजिटिव केस मिलने वाली कॉलोनी में कंटेनमेंट जोन भी बना दिए हैं। यहां प लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं निगर निगम घरों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

जिले में 5538 आशंकित मरीजों के नमूने लिए

जिले में अभी तक 5538 आशंकित मरीजों के नमूने लिए हैं। इसमें 5315 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं 174 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है, जो शनिवार को आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पॉलिक्लीनिक की लैब में कोरोना के मरीजों की जांच का काम भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ट्रूनॉट मशीन पर 19 और आरटीपीसीआर पर 46 नमूनों की जांच की गई।

गर्भवती महिला का केस ट्रांसफर किया

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 51 हो चुकी है। लेकिन आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती महिला पंजाब की रहने वाली हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिला का केस पंजाब में ट्रांसफर कर दिया है। हालांकि गर्भवती महिला को आर्मी हॉस्पिटल में आइसोलेट किया है। अब स्वास्थ्य विभाग के हिसाब से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 हो गई है।

जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन केस पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें दो पॉजिटिव केस सेना के हैं। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.