कांग्रेस सरकार बनने पर निजी स्कूलों में फीस पर होगा कंट्रोल : वेणु
अंबाला छावनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वेणु अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के लिए निजी स्कूलों के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। निजी स्कूलों में शिक्षा को सस्ता बनने का प्लान तैयार किया है। कोई भी प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएगा।
जागरण संवाददाता, अंबाला: अंबाला छावनी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वेणु अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के लिए निजी स्कूलों के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। निजी स्कूलों में शिक्षा को सस्ता बनने का प्लान तैयार किया है। कोई भी प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएगा। स्कूलों की मान्यता देने के लिए नियमों को सरल किया जाएगा। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों को भी अपडेट किया जाएगा। वे बृहस्पतिवार को अंबाला छावनी में चुनाव प्रचार के दौरान अपने लिए वोट मांग रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी और इसके लिए बकायदा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वादा किया है, उसे अवश्य पूरा किया है। हर वर्ग के लिए कांग्रेस काम करती है, ताकि इसका सीधा लाभ लोगों तक पहुंचे।