रोडवेज बस अड्डे के सामने डिवाडर के निर्माण से दिनभर लगा रहा जाम
शहर में रोडवेज बस अड्डे के सामने डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से दिनभर वाहनों से जाम लगा रहा। वहीं बाजार में आने वाले लोग भी जाम में फंसने से परेशान हो गए।
फोटो संख्या 6
जागरण संवाददाता: अंबाला शहर
शहर में रोडवेज बस अड्डे के सामने डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से दिनभर वाहनों से जाम लगा रहा। वहीं बाजार में आने वाले लोग भी जाम में फंसने से परेशान हो गए। इस दौरान बस अड्डे में आनी वाली रोडवेज बसें भी जाम में खड़ी रही।
नगर निगम रोडवेज बस अड्डे के सामने डिवाइडर का निर्माण कार्य करा रहा है। इसके लिए निगम ने सड़क किनारे से रेहड़ी-फड़ी को भी हटा दिया था। इसका रेहड़ी-फड़ी वालों ने जमकर विरोध किया था। यहां तक विरोध में रेहड़ी वाले सड़क पर धरने पर भी बैठ गए थे। निगम ने रोडवेज बसों को सीधे प्रवेश के लिए डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू किया है, ताकि बाजार में जाम न लगे।
नगर निगम सड़क के बीच में डिवाइडर का निर्माण करा रहा है। वहीं सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगी है। इस वजह से सड़क संकरी होने से वाहन फंस गए। यहां पर डिवाइडर का निर्माण होने से रोडवेज बस एक लेन में चल रही थी। जबकि बस अड्डा परिसर से आने वाले वाहनों ने सड़क के बीच में यू-टर्न लेकर वाहनों को फंसा दिया। इस वजह वाहन सड़कों पर फंसे रहे।
वाहन चालक जगह मिलते ही सीधे वाहनों को सड़क को पार करने के लिए फंस दिया। इस वजह से वाहन चालक एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। मौके पर पुलिस कर्मियों ने सड़क से वाहनों को हटाने काम शुरू किया। इसके बाद वाहन चालकों को जाम से निकाला जा सका। इस संबंध में एक्सईएन सौरभ ने बताया कि नगर निगम एक सप्ताह में डिवाडर का निर्माण कार्य पूरा करेगा। यहां पर डिवाइडर के निर्माण से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।