बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल पराली न जलाने को प्रेरित किया
राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुकंदपुर ने विभागीय आदेशों के अनुसार गांव मुकंदपुर में दोनों स्कूलों के बच्चों और सभी अध्यापकों के साथ पराली न जलाने बारे प्रभातफेरी निकली।
शहजादपुर : राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुकंदपुर ने विभागीय आदेशों के अनुसार गांव मुकंदपुर में दोनों स्कूलों के बच्चों और सभी अध्यापकों के साथ पराली न जलाने बारे प्रभातफेरी निकली। रैली में बच्चों ने हाथों में पराली न जलाने के स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर व स्लोगन बोलते हुए पराली न जलाने का संदेश गांववासियो को दिया। इस रैली में मुख्याध्यापक रविदर नरवाल व मुख्याशिक्षक संजीव कुमार ने गांव के सभी प्रमुख स्थानों पर रुक-रुक कर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। दोनों स्कूलों के विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान भाग सिंह व भगतु राम विशेष रूप से शामिल हुए।