CBSE स्पोर्ट्स कैलेंडर 2026-27 जारी, 25 खेलों में दम दिखाएंगे छात्र; चार आयु वर्गों में होंगे कड़े मुकाबले
सीबीएसई ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी किया है, जिसमें 25 खेलों में चार आयु वर्गों के ...और पढ़ें
-1776054279952_m.webp)
CBSE स्पोर्ट्स कैलेंडर 2026-27 जारी (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबाला। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 की कलस्टर और जोनल प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत 25 खेलों में चार आयु वर्गों में खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
फिलहाल स्कूलों को अपने खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जबकि तय समय में यह नहीं होता तो लेटफीस के साथ रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। खास है कि इन खेलों में चैंपियन खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स व स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआइ) की प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश मिल जाएगा।
इनमें भी अलग-अलग खेलों के सीबीएसई नेशनल चैंपियन ही भाग लेंगे। फिलहाल सीबीएसई स्कूलों में इसके लिए तैयारियां कर ली हैं और बीस अप्रैल तक बिना लेटफीस के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवाना है।
इसके साथ ही यह भी तय कर लिया जाएगा कि कलस्टर, जोनल और नेशनल लेवल पर देश के कौन से स्कूल मेजबानी करना चाहते हैं। फिलहाल खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बीस अप्रैल तक पूरा किया जाना है।
स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर आनलाइन ही खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करना है। बीस अप्रैल तक तो कोई फीस नहीं लगेगी। इसके बाद सात दिनों के भीतर यदि खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो सात सौ रुपये प्रति खिलाड़ी लेटफीस लगेगी।
इसी तरह यदि लेटफीस के साथ पहली तय समय सीमा खत्म होने के बाद चौदह दिनों के भीतर यदि रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो प्रति खिलाड़ी एक हजार रुपये लेटफीस लगेगी। दूसरी ओर यह प्रतियोगिताएं लड़कों और लड़कियों के वर्ग में आयोजित की जाएंगी। इसके तहत अंडर 11, 14, 17 व 18 आयु वर्गों में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
सीबीएसई के नेशनल चैंपियन खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स और एसजीएफआइ नेशनल में सीधे खेलने का मौका मिलेगा। सीबीएसई के नेशनल चैंपियन (व्यक्तिगत खेल) को सीधे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एंट्री मिल जाएगी।
इन खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बाक्सिंग, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, जूडो, शूटिंग, स्वीमिंग, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, योगासन शामिल हैं। इसी तरह एसजीएफआइ नेशनल में व्यक्तिगत और टीम ईवेंट के सीबीएसई नेशनल चैंपियन सीधे नेशनल में खेलेंगे। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, चेस, क्रिकेट, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हाकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, स्केटिंग, स्वीमिंग, ताइक्वांडो, लान टेनिस, टेबल टेनिस, वालीबाल व योगासन शामिल हैं।
सीबीएसई द्वारा अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं में उतरने का मौका दिया जाएगा। इसके तहत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबाल (लड़के), कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, वालीबाल, तीरंदाजी, बाक्सिंग, चेस, क्रिकेट, फुटबाल (लड़कियां), हैंडबाल, हाकी, जूडो, शूटिंग, स्केटिंग, स्वीमिंग, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस, योगासन, एरोबिक्स, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, रोप स्किपिंग के मुकाबले होंगे।
इनमें अंडर 9, 11, 14, 17 व 19 आयु वर्गों के खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। कुछ खेलों में अंडर 9 व 14 के खिलाड़ी भागीदारी करेंगे, जबकि अन्य आयु वर्गों के खिलाड़ी सभी खेलों में भागीदारी करेंगे।
