Move to Jagran APP

कैंटर ने टाटा सूमो को मारी टक्कर, 12 घायल

नारायणगढ़ के कालाआंब फैक्टरी में जा रहे करीब 12 कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी जान नहीं गई। इनमें से करीब चार कर्मचारियों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि कुछ को हल्की चोट आई कुछ ने आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार ले लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 08:48 PM (IST)
कैंटर ने टाटा सूमो को मारी टक्कर, 12 घायल
कैंटर ने टाटा सूमो को मारी टक्कर, 12 घायल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नारायणगढ़ के कालाआंब फैक्टरी में जा रहे करीब 12 कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी जान नहीं गई। इनमें से करीब चार कर्मचारियों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि कुछ को हल्की चोट आई कुछ ने आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था।

loksabha election banner

अंबाला शहर आई घायल रीटा देवी ने बताया कि वह एक टाटा सूमो में सवार होकर नारायणगढ़ से कालाआंब की मनीषा फैक्ट्री में जा रहे थे। हमीदपुर के पास पंजलासा चौक पर एक कैंटर ने सूमो को टक्कर मार दी। रीटा देवी ने बताया कि इस फैक्ट्री में परफ्यूम बनता है। उसके अलावा संजोगिता, किरण बाला, भूरा, सीमा इत्यादि भी उसके साथ ही सवार थे लेकिन हादसे के बाद सभी कहां गए उसे इस बारे में जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.