रिश्ते का भाई युवती से शादी करना चाहता था, इन्कार किया तो कर दिया ऐसा हाल
एक शादीशुदा युवती से उसका रिश्ते का भाई करना चाहता था। युवती ने इससे इन्कार किया तो रिश्ते के इस भाई ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
जेएनएन अंबाला। यहां श्रम विभाग में लिपिक हिसार की कविता अनेजा (31) पर तेजाब से हमला उसके रिश्ते के भाई मोती ने किया था। वह हांसी के रूप नगर का रहने वाला है।वह कविता से शादी करना चाहता था। युवती ने उसके बार-बार कहने पर भी इन्कार कर दिया तो मोती ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पीडि़त युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके गले की मांसपेशियां लगातार सिकुड़ रहीं हैं और एक आंख की रोशनी चली गई है। युवती से उसका रिश्ते
हांसी के रूपनगर का आरोपित मोती दो बच्चों का है पिता, पीडि़त की हालत गंभीर
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है, लेकिन आरोपित अभी उसके हाथ नहीं लगा है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित मोती ने करीब एक साल पहले महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था और नहीं करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। आरोपित मोती को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के समय मोती खुद बाइक चला रहा था। उसके दूसरे साथी की भी पहचान की जा रही है।
क्या था पूरा मामला
हिसार के मेला ग्राउंड एरिया की रहने वाली कविता की शादी दो साल पहले पंजाब के तरनतारन के गौरव अनेजा से हुई थी। मोती युवती कविता की बुआ की ननद का बेटा है। वह कविता को पसंद करता था। कविता की शादी के एक साल बाद वह उसे तंग करने लगा। साढ़े तीन साल पहले मोती की शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं।
यूं सुलझी गुत्थी
बृहस्पतिवार को ड्यूटी से लौटते वक्त शाम साढ़े पांच बजे सेक्टर सात स्थित निवास के करीब कविता पर तेजाब से हमला हुआ था। इसके 22 घंटे के बाद उसके पति गौरव ने बताया कि एक साल पहले कविता के एक रिश्तेदार ने तेजाब डालने की धमकी दी थी। कविता ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने इसे स्वीकार भी किया, लेकिन वह पक्के तौर पर नहीं कह सकी कि उसी ने तेजाब डाला है।
कारण यह कि हमलावरों में एक ने हेलमेट पहनी थी जबकि दूसरे ने रूमाल ओढ़ा था। इसी लाइन पर आगे बढ़ते हुए पुलिस ने पहले मोती का पता निकाला। एक टीम हिसार भेजी गई। वहां उसके घर पर वारदात में प्रयुक्त बाइक खड़ी मिली। उस पर तेजाब के छींटे भी पड़े हुए थे। आरोपित मोती भी दो दिनों से फरार बताया गया।
-----
दाईं आंख से नहीं देख पा रही महिला
चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। तेजाब के छींटे उसकी आंख पर भी लग चुके हैं। वह दाईं आंख से देख नहीं पा रही। इसी आंख पर सूजन भी आई हुई है। उसके गले की मांसपेशियों ने सिकुड़ना शुरू हो गया है।