भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। हलके में लगभग 150 किलोमीटर की परिधि में यह बाइक रैली निकाली गई। यह रैली अनाज मंडी नारायणगढ़ से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए शहजादपुर में संपन्न हुई।
जागरण संवाददाता, नारायणगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। हलके में लगभग 150 किलोमीटर की परिधि में यह बाइक रैली निकाली गई। यह रैली अनाज मंडी नारायणगढ़ से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए शहजादपुर में संपन्न हुई। विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा सांसद रतनलाल कटारिया ने किया। राज्यमंत्री सैनी तथा सांसद कटारिया ने एक ही मोटरसाइकिल पर बैठक कर बाइक रैली में शिरकत की। राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान पर पूरे देश में प्रत्येक हलके में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रकार की मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही हैं, जिसके माध्यम से लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना और उन्हें सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देना हैं। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री राजेश बतौरा, मंडल प्रधान नारायणगढ़ नवीन शर्मा, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र, राणा कुराली आदि शामिल रहे।