Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे-दोस्तों पर जानलेवा हमले के आरोपित भूमिगत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शनिवार रात शहर के ग्लैक्सी माल के सामने भाजपा के जिलाध्यक्ष्

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 08:56 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे-दोस्तों पर 
जानलेवा हमले के आरोपित भूमिगत
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे-दोस्तों पर जानलेवा हमले के आरोपित भूमिगत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शनिवार रात शहर के ग्लैक्सी माल के सामने भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार के बेटे अमित व उसके दोस्तों के अपहरण के प्रयास व जानलेवा हमले के आरोपित अंडरग्राउंड हो गए हैं। घटना के बाद से बलदेवनगर पुलिस व सहयोगी सीआइए-वन की टीमें ने आरोपित कृष्ण वालिया ग्रुप के तमाम नामजद सदस्यों के घर दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लगे। परिवारों ने उनके बारे किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया लेकिन जानकारी मिलने पर सहयोग की कही। बलदेवनगर थाने में दर्ज जानलेवा हमले, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत दर्ज केस की तफ्तीश जारी है। सगाई समारोह के दौरान हुई हाथापाई के दौरान हुई घटना की तफ्तीश जारी है। इस मामले में घायल सेक्टर -32 में उपचाराधीन घायल गगनदीप की हालत में आपरेशन के बाद आवश्यक सुधार है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार संगीन मामले में पुलिस के हाथ 48 घंटे बीतने के बावजूद कोई आरोपित हाथ नहीं लगा है। पुलिस की कई टीमों ने आरोपितों के घर रेड की, उनकी तलाश करती रही लेकिन आरोपित हाथ नहीं लगे। पुलिस को पता चला कि कि आरोपित घटना के बाद दूसरे जिलों व राज्यों में खिसक गए, पनाहगारों की शरण में है। केस को सुलझाने के लिए साइबर क्राइम व अन्य टीमों की मदद ली जा रही है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। केस के अनुसार घटना की रात भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा अमित शगुन पैलेस के आयोजित समारोह में डांस कर रहे रहे थे। वहीं पर कृष्ण वालिया ग्रुप के सदस्य भी नाच रहे थे। इसी दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। उसके बाद जब अमित अपने दोस्तों को छोड़ने जा रहा था तब ग्लैक्स माल के सामने कृष्ण वालिया व उनके सहयोगियों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट के बाद उनका अपहरण करने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। अर्बन स्टेट चौकी इंचार्ज बलजीत के अनुसार आरोपितों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.