सड़क हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर, पीजीआइ रेफर
कालाअंब रोड पर दो बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार दर्शन लाल की हालत गंभीर है। उसे नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया जहां से उसे पीजीआइ रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संस, नारायणगढ़ : नारायणगढ़- कालाअंब रोड पर दो बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार दर्शन लाल की हालत गंभीर है। उसे नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया, जहां से उसे पीजीआइ रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी धर्मबीर के अनुसार गांव हमीदपुर का नैब सिंह ने शिकायत दी है कि 15 अक्टूबर को सुबक के समय अपने घर के बाहर खडा था। उनके गांव का दर्शनपाल अपनी बाइक से नारायणगढ़ की तरफ से चला आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए, जबकि दर्शन लाल बाइक के बीच फंस गया। लोगों की मदद से नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।